राजस्थान : BJP विधायक जसवंत यादव का जयपुर में निधन

feature-top

बहरोड़ से भाजपा विधायक और राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री जसवंत यादव का रविवार सुबह जयपुर में निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। वे 73 वर्ष के थे।

उनके पुत्र ने कहा, "मुझे अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पूजनीय पिता डॉ. जसवंत यादव जी, जो बहरोड़ से वर्तमान विधायक, राजस्थान सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री और अलवर से पूर्व सांसद थे, अब हमारे बीच नहीं रहे।"


feature-top