उत्तराखंड स्थापना दिवस पर PM मोदी ने राज्यवासियों को दी हार्दिक बधाई

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने राज्य की आध्यात्मिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और विकास यात्रा का विशेष उल्लेख किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड को एक ऐसी दिव्य भूमि बताया, जो आध्यात्मिक चेतना, अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, मनमोहक पहाड़ी नजारों, पवित्र नदियों और पावन चार धाम से सुशोभित है।

अपने संदेश में, प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “उत्तराखंड स्थापना दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।” राज्य के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा, “हमारी यह दिव्य भूमि आध्यात्मिक चेतना और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध है। अपने मनोरम पहाड़ी दृश्यों, पवित्र नदियों और पावन चार धाम के साथ, इस राज्य की एक विशिष्ट पहचान है, जो इसकी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी हुई है।”


feature-top