छ.ग : कांग्रेस प्रवक्ता नितिन भंसाली ने निभाई सोटा प्रहार की अनूठी लोकपरंपरा, संस्कृति के प्रति जताया गर्व

feature-top

छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और आस्था के सम्मान में कांग्रेस प्रवक्ता नितिन भंसाली ने गौरा-गौरी पूजन के दौरान 'सोंटा प्रहार' सहने की पारंपरिक रस्म निभाई। इस अवसर पर उन्होंने साझा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रेरणा लेकर उन्होंने न केवल 2019 से छत्तीसगढ़ी भाषा पर धाराप्रवाह पकड़ बनाई, बल्कि राज्य की माटी और सांस्कृतिक धरोहरों से गहराई से जुड़कर यह अनूठी लोकपरंपरा भी पूरी निष्ठा के साथ पूरी की।

बहरहाल नितिन भंसाली का सोटा खाने वाला वीडियो इंस्टाग्राम में सुर्खियों में है और इसमें तीन मिलियन से ज़्यादा लोग देख चुके है और इसमें शेयर और कमेंट्स की बोछार लगी हुई है.


feature-top