इंदौर : दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट विवाद के बीच हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

feature-top

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच को एक ईमेल मिला है, जिसमें 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में बम धमाके की धमकी दी गई है। पुलिस ने बताया कि ईमेल भेजने वाले का IP एड्रेस किसी विदेशी नेटवर्क से जुड़ा लग रहा है। पुलिस अब इसकी असल लोकेशन का पता लगाने और भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

IP एड्रेस नेटवर्क में मौजूद हर डिवाइस के लिए एक खास नंबर होता है, जो एक तरह से डिजिटल पते की तरह काम करता है। पुलिस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती और अब पूरी तरह अलर्ट पर है। ईमेल में दी गई धमकी के अनुसार, जिस स्टेज पर गायक परफॉर्म करेंगे, उसे बम से उड़ा दिया जाएगा।


feature-top