बेंगलुरु : RSS पर विवादित पोस्ट मामले में मंत्री प्रियंक खड़गे के खिलाफ FIR दर्ज

feature-top

कर्नाटक के गृह मंत्री और कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। उन पर "फर्जी खबरें और भ्रामक जानकारी फैलाने" तथा "सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने" का आरोप है।

बेंगलुरु के निवासी तेजस ए. गौड़ा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में खड़गे पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने बिहार और हरियाणा में लगभग 44,250 जिंदा कारतूस जब्त होने के मामले को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जोड़ने की कोशिश की है। शिकायत में उनके खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग की गई है।


feature-top