बैटरी कचरे के निर्यात पर तत्काल प्रतिबंध, DGFT ने जारी की अधिसूचना

feature-top

केंद्र सरकार ने लिथियम-आयन बैटरी के ब्लैक मास और संबंधित बैटरी कचरे के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने अधिसूचना जारी कर इसके निर्यात को 'फ्री' से 'प्रतिबंधित' श्रेणी में डाल दिया है। इस फैसले का उद्देश्य लिथियम, कोबाल्ट और निकेल जैसे महत्वपूर्ण खनिजों को देश में सुरक्षित रखना, घरेलू रीसाइक्लिंग उद्योग को बढ़ावा देना और आयात पर निर्भरता कम करना है।


feature-top