लद्दाख में चुनाव को लेकर बढ़ा विवाद, सोनम वांगचुक ने दी आंदोलन की चेतावनी

feature-top

लद्दाख में नवंबर-दिसंबर 2026 के दौरान प्रस्तावित हिल काउंसिल और स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर विवाद बढ़ गया है। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और स्थानीय नेताओं ने चुनाव कार्यक्रम का विरोध करते हुए शांतिपूर्ण आंदोलन की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि कड़ाके की ठंड, बर्फबारी और सर्दियों में बड़ी संख्या में लोगों के पलायन के कारण मतदान प्रभावित हो सकता है। उन्होंने चुनाव मई-जून 2027 तक टालने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की है। इस बीच, प्रशासन ने लेह और कारगिल में रैलियों, धरनों और भूख हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया है।


feature-top