जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन घायल

feature-top

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के नोवपोरा अखरान इलाके में आतंकियों ने CRPF की सुरक्षा चौकी पर गोलीबारी की, जिसमें तीन जवान घायल हो गए। बाइक सवार हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए। तीनों जवान 46वीं बटालियन के हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घटना के बाद सेना, पुलिस और CRPF ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घायल जवानों से मुलाकात कर हमले की निंदा करी।


feature-top