फिलीपींस में आयोजित 23वें ASEAN-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

feature-top

विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते फिलीपींस का दौरा करेंगे। वहां वे 23वें 'एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशंस' (ASEAN)-भारत शिखर सम्मेलन और आसियान के नेतृत्व वाले 'ईस्ट एशिया समिट' की 21वीं बैठक में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) रुद्रेंद्र टंडन ने गुरुवार को नई दिल्ली में एक विशेष मीडिया ब्रीफिंग के दौरान बताया कि यह दौरा 16 से 18 नवंबर तक होगा।


feature-top