UAE के पास तेल टैंकर पर हमला, सभी 19 भारतीय नाविक सुरक्षित

feature-top

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के मीना साकर बंदरगाह के पास लाइबेरिया के झंडे वाले कच्चे तेल के टैंकर MT Dominica Prosperity पर प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ। जहाज पर सवार सभी 19 भारतीयों समेत 22 सदस्यीय चालक दल को UAE कोस्ट गार्ड ने सुरक्षित बचा लिया। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इसकी पुष्टि की। भारतीय अधिकारी चालक दल की सहायता के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी के संपर्क में हैं।


feature-top