केरल : फर्जी ED नोटिस भेजकर वसूली की कोशिश, KPA अध्यक्ष गिरफ्तार

feature-top

केरल प्रवासी एसोसिएशन (KPA) के अध्यक्ष राजेंद्रन वेल्लापलाथ को ED का फर्जी नोटिस भेजकर सहकारी क्रेडिट सोसायटी से कथित वसूली की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उन्होंने खुद को ED का असिस्टेंट डायरेक्टर बताकर त्रिशूर स्थित इंडियन कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी को पत्र भेजा और मनी लॉन्ड्रिंग जांच का हवाला देकर गोपनीय दस्तावेज मांगे। शिकायत के बाद पुलिस ने ED से पत्र की पुष्टि की, जहां इसे फर्जी पाया गया। एर्नाकुलम ग्रामीण पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 308, 319(2) और 340(2) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


feature-top