दुबई एयरपोर्ट्स ने ₹35.85 करोड़ बकाया होने पर सस्पेंड करी स्पाइसजेट की चेक-इन सेवा

feature-top

दुबई एयरपोर्ट्स, जो दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का मालिक है और उनका संचालन करता है, ने आर्थिक तंगी से जूझ रही स्पाइसजेट की चेक-इन सेवाएं रोक दी हैं। यह कदम लगभग 14 मिलियन UAE दिरहम (करीब ₹35.85 करोड़) का भुगतान न किए जाने के कारण उठाया गया है। वहीं, एयरलाइन का कहना है कि वह इस मुद्दे को सुलझाने के लिए काम कर रही है, हालांकि उसने यह नहीं बताया कि असल में मामला क्या है।


feature-top