कोलकाता होटल अग्निकांड : मालिक समेत 3 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

feature-top

कोलकाता पुलिस ने मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित 'शिखा इन होटल' के मालिक और दो अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। अगस्त में इस होटल में आग लगने की घटना में पांच बांग्लादेशी नागरिकों समेत नौ लोगों की मौत हो गई थी। गुरुवार को अदालत में होटल के मालिक बिरेश्वर रॉय, होटल को लीज पर लेने वाले अबू जफर और जफर की पत्नी सबा जफर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। उन पर गैर-इरादतन हत्या (जो हत्या की श्रेणी में नहीं आती) और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।


feature-top