दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट : इंटरनेशनल ट्रेड फेयर को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

feature-top

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 45वें 'इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर' (IITF) के मद्देनजर एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह मेला 14 से 27 नवंबर तक भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। लोगों को चेतावनी दी गई है कि आयोजन स्थल के आसपास की कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो सकता है। जो लोग इस कार्यक्रम में नहीं जा रहे हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि वे प्रभावित रास्तों से बचें और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।


feature-top