मणिपुर हिंसा जांच आयोग की समयसीमा छठी बार बढ़ी

feature-top

मणिपुर हिंसा की जांच कर रहे आयोग का कार्यकाल छठी बार बढ़ा दिया गया है। अब आयोग को अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के लिए 20 मई 2027 तक का समय दिया गया है।

जांच आयोग का गठन 4 जून 2023 को किया गया था। इसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति बलबीर सिंह चौहान कर रहे हैं। आयोग को 3 मई 2023 से शुरू हुई जातीय हिंसा के कारणों, घटनाक्रम, प्रशासनिक चूक और हिंसा रोकने के लिए उठाए गए कदमों की पर्याप्तता की जांच करनी है। इस हिंसा में 260 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।


feature-top