इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट

feature-top

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी की है। 14 से 27 नवंबर तक भारत मंडपम में आयोजित होने वाले मेले के दौरान मथुरा रोड, पुराना किला रोड, भैरों मार्ग और रिंग रोड सहित आसपास की सड़कों पर जाम की आशंका है। पुलिस ने वाहन चालकों को प्रभावित मार्गों से बचने, वैकल्पिक रास्ते अपनाने और सार्वजनिक परिवहन, विशेषकर मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।


feature-top