‘मिस्टिरियस फॉरेनर’ पोस्ट पर घिरीं कंगना रनौत, शिमला में दर्ज हुई FIR

feature-top

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर की गई एक पोस्ट के मामले में पुलिस केस दर्ज किया गया है। पोस्ट में सोनिया गांधी को लेकर कथित तौर पर ‘रहस्यमयी विदेशी’ (Mysterious Foreigner) टिप्पणी की गई थी।

मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। FIR शिमला के बोइल्यूगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 353 और 356 के तहत दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता अतुल शर्मा हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


feature-top