अमृतपाल सिंह को 3 घंटे की अंतरिम जमानत, अदालत ने लगाईं सख्त शर्तें

feature-top

पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को करीब साढ़े तीन साल बाद अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अंतरिम राहत मिली है।

अमृतसर की अदालत ने उन्हें 14 नवंबर को केवल तीन घंटे के लिए पुलिस हिरासत में अपने पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा जाने की अनुमति दी है। हालांकि, अदालत ने उनकी अस्थायी रिहाई पर 8 सख्त शर्तें लगाई हैं।

इन शर्तों के तहत अमृतपाल केवल अपने घर जा सकेंगे, किसी अन्य स्थान पर नहीं। वे मीडिया से बातचीत, सार्वजनिक सभा को संबोधित या आम लोगों से मुलाकात नहीं कर सकेंगे। उन्हें लंबित मामलों के गवाहों से संपर्क करने पर भी रोक रहेगी। पूरे सफर और पुलिस सुरक्षा का खर्च भी उन्हें स्वयं उठाना होगा।

अमृतपाल सिंह अप्रैल 2023 से असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। उनकी दादी चरण कौर का 8 नवंबर को निधन हो गया था।


feature-top