कुलगाम आतंकी हमला : 500 से ज़्यादा लोगों से हुई पूछताछ, 20 संदिग्ध हिरासत में

feature-top

कुलगाम में CRPF पर हुए हमले की जांच तेज हो गई है। सुरक्षा एजेंसियां लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक ऐसे मॉड्यूल पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं, जिसका नेतृत्व स्थानीय आतंकी अब्दुल लतीफ कर रहा था और उसके साथ दो पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल थे। जांचकर्ताओं का मानना है कि यह हमला अचानक नहीं किया गया था। गोलीबारी से पहले पूरी रेकी (निगरानी) की गई थी।

उनका यह भी मानना है कि कुछ 'ओवर ग्राउंड वर्कर्स' (OGWs) ने पहले आतंकियों को हमला करने के लिए छिपने की जगह मुहैया कराई और बाद में वहां से भागने के रास्ते में भी उनकी मदद की।


feature-top