छ.ग : CGPSC का बड़ा फैसला, सिर्फ तीन महीने ही वैध रहेगी संशोधित चयन सूची

feature-top

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने भर्ती प्रक्रिया के नियमों में बड़ा संशोधन करते हुए संशोधित चयन सूची और अनुपूरक सूची की वैधता को सीमित कर अधिकतम तीन महीने तय कर दिया है। राजपत्र में अधिसूचना जारी होने के साथ ही यह नया प्रावधान लागू हो गया है। इसके तहत अब जारी होने वाली किसी भी संशोधित या अनुपूरक सूची का प्रभाव केवल तीन माह तक ही रहेगा, और यदि इस अवधि के भीतर कोई नई संशोधित सूची जारी की जाती है, तो पिछली सूची स्वतः ही निष्प्रभावी हो जाएगी।


feature-top