कर्नाटक : PM मोदी के काफिले का हेलिकॉप्टर खराब, रोकी गई उड़ान

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मैसूर यात्रा के दौरान उनके काफिले में शामिल भारतीय वायु सेना (IAF) के एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते वह शनिवार को ललित महल के पास स्थित जयाचामराजा वाडियार हेलीपैड पर ही खड़ा रहा। प्रधानमंत्री मोदी 'कॉसमॉस-मैसूर तारामंडल' के उद्घाटन के लिए मैसूर पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री की मैसूर यात्रा के दौरान उनके काफिले में तीन हेलीकॉप्टर शामिल थे, जो जयाचामराजा वाडियार हेलीपैड पर उतरे थे। हालांकि, प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब काफिला वहां से निकलने की तैयारी कर रहा था, तब एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई और वह उड़ान नहीं भर सका।


feature-top