मेघालय के 50वें वांगला महोत्सव का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

feature-top

मेघालय के प्रसिद्ध 100 ड्रम्स वांगला महोत्सव ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया। महोत्सव के 50वें गोल्डन जुबली समारोह के दौरान 1,000 से अधिक पारंपरिक ढोल वादकों और करीब 3,000 से 3,500 कलाकारों ने एक साथ वांगला नृत्य प्रस्तुत किया। इस उपलब्धि को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के रिचर्ड विलियम्स स्टेनिंग ने आधिकारिक रूप से प्रमाणित किया। मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने इसे अपने दिवंगत पिता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पूर्णो ए. संगमा के सपने का पूरा होना बताया। वांगला गारो जनजाति का प्रमुख फसल उत्सव है।


feature-top