जम्मू-कश्मीर: शहीद SPO के शव बिना ताबूत डंपर में पहुंचे गांव, लोगों में आक्रोश

feature-top

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों के हमले में मारे गए दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) बाबी चंद (57) और रशपाल कुमार (45) के शव उनके पैतृक गांव कियार डंपर में बिना ताबूत के पहुंचाए गए। शवों को इस तरह लाए जाने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों के अनुसार, शवों के लिए स्ट्रेचर और कफन तक की व्यवस्था नहीं थी। बाद में सेना की मदद से स्ट्रेचर और कपड़े की व्यवस्था की गई। मामले पर विवाद बढ़ने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गांव पहुंचे और दोनों जवानों का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।


feature-top