PM मोदी का मनीला दौरा : एक्ट ईस्ट नीति और 'विजन महासागर' को मिलेगी मजबूती

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16-17 नवंबर को फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लेंगे। दौरे के दौरान मोदी फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। बातचीत में रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा, व्यापार और निवेश जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। यह दौरा भारत की एक्ट ईस्ट नीति, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग और 'विजन महासागर' को आगे बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


feature-top