जेपी नड्डा काफिला हमला : पूर्व TMC नेता से पूछताछ, सिर झुकाकर लोगों से मांगी माफी

feature-top

पश्चिम बंगाल में BJP नेता जेपी नड्डा के काफिले पर दिसंबर 2020 में हुए हमले के मामले में गिरफ्तार पूर्व TMC युवा नेता इमरान हसन मोल्ला को पुलिस घटनास्थल पर लेकर पहुंची। शिराकोल और राजारहाट में पुलिस ने घटना का रीक्रिएशन कराया। इस दौरान मोल्ला सिर झुकाकर और हाथ जोड़कर स्थानीय लोगों से माफी मांगता नजर आया। उसे 5 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था और वह पुलिस हिरासत में है। इस मामले में अब तक कम से कम सात TMC नेताओं की गिरफ्तारी की खबर है।


feature-top