राम मंदिर जाने की तैयारी में अखिलेश यादव, ओवैसी ने उठाए सवाल

feature-top

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या स्थित राम मंदिर जाने की योजना पर सवाल उठाए हैं। मेरठ में एक रैली के दौरान ओवैसी ने कहा, ''अखिलेश उस जगह जा रहे हैं, जहां हम 400 साल तक नमाज पढ़ते रहे।'' उन्होंने समाजवादी पार्टी के PDA फॉर्मूले पर भी तंज कसा और 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर अखिलेश सरकार की आलोचना की। यह बयान AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी के गठबंधन की रैली में दिया गया।


feature-top