ललित मोदी ने छोड़ी भारतीय नागरिकता, अब बने ब्रिटेन के नागरिक

feature-top

IPL के पूर्व चेयरमैन और संस्थापक ललित मोदी ने ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर ली, उन्होंने इसकी घोषणा की। मोदी के मुताबिक, 15 सितंबर को आयोजित समारोह में उन्हें ब्रिटिश नागरिकता मिली थी। भारत छोड़ने के करीब 16 साल बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। भारत में दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं होने के कारण उन्हें भारतीय नागरिकता छोड़नी पड़ी। 2010 में BCCI द्वारा निलंबित किए जाने के बाद वह लंदन चले गए थे। भारत में उन पर वित्तीय अनियमितताओं और विदेशी मुद्रा कानूनों के उल्लंघन से जुड़े मामले जांच के दायरे में रहे हैं। ललित मोदी ने ब्रिटिश नागरिकता मिलने को अपने जीवन का नया अध्याय बताया।


feature-top