तीन हफ्तों में तीसरे चक्रवात की आहट, ओडिशा में हाई अलर्ट जारी

feature-top

बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे मौसम तंत्र के चलते ओडिशा के सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, कम दबाव का क्षेत्र 16 नवंबर तक चक्रवाती तूफान और 18 नवंबर तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। राज्य में 18 से 20 नवंबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। तटीय इलाकों में 45 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। प्रशासन ने आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा है और मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। हालांकि, चक्रवात के संभावित रास्ते और लैंडफॉल को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।


feature-top