उज्जैन : महाकाल मंदिर में मोबाइल प्रतिबंध के बावजूद विधायक पुत्र ने बनाई रील, मचा बवाल

feature-top

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिबंधित क्षेत्र में रील बनाने के मामले में मंदिर प्रबंधन ने कार्रवाई की है। BJP विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला पर एक साल के लिए VIP दर्शन और प्रोटोकॉल सुविधाओं पर रोक लगा दी गई है। अब उन्हें आम श्रद्धालु की तरह दर्शन करना होगा। वहीं, सुरक्षा में लापरवाही के लिए निजी सुरक्षा कंपनी पर ₹5 लाख का जुर्माना लगाया गया है और ड्यूटी पर तैनात तीन गार्डों को बर्खास्त कर दिया गया है। दरअसल, रुद्राक्ष ने मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्रों में मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर में VIP व्यवस्था और सुरक्षा नियमों को लेकर सवाल उठे थे।


feature-top