जनजातीय गौरव दिवस बना राष्ट्रीय पर्व : पीएम मोदी

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस को राष्ट्रीय पर्व बताया। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने नक्सल हिंसा से प्रभावित आदिवासी समुदायों की चिंता नहीं की। पीएम मोदी ने इस दौरान करीब 3,000 करोड़ रुपये की 246 जनजातीय विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 38 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन, 19 नए विद्यालयों की आधारशिला और PM-JANMAN योजना के तहत 100 बहुउद्देशीय केंद्र शामिल हैं। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को सरकार की प्राथमिकता बताया।


feature-top