आज तीन खास अवसर: बिरसा मुंडा जयंती, जनजातीय गौरव दिवस और झारखंड स्थापना दिवस

feature-top

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, जनजातीय गौरव दिवस और झारखंड के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज रविवार, 15 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पारंपरिक जनजातीय और लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां हुईं। प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड को जनजातीय गौरव, सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक संपदा की अनूठी पहचान वाला राज्य बताया। वहीं, राष्ट्रपति मुर्मू ने झारखंडवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बिरसा मुंडा और सिदो-कान्हू जैसे जननायकों के योगदान को याद किया। गौरतलब है कि झारखंड 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर देश का 28वां राज्य बना था।


feature-top