एयर इंडिया ने न्यूयॉर्क के लिए फिर शुरू की नॉन-स्टॉप उड़ानें, 5 घंटे कम हुआ सफर

feature-top

एयर इंडिया ने रविवार को घोषणा की कि उसने दिल्ली और मुंबई को न्यूयॉर्क से जोड़ने वाली अपनी सभी उड़ानों के लिए नॉन-स्टॉप सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं। इससे पहले, एयरस्पेस (हवाई क्षेत्र) पर लगी पाबंदियों के कारण एयरलाइन को कुछ उड़ानों में तकनीकी ठहराव (टेक्निकल हॉल्ट) लेने पड़ रहे थे, लेकिन अब एयरस्पेस फिर से खुल गया है।

एयरलाइन ने कहा, "एयरस्पेस पर लगी पाबंदियां हटने के बाद, एयर इंडिया ने दिल्ली और मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली अपनी सभी उड़ानों के लिए नॉन-स्टॉप सेवाएं बहाल कर दी हैं। पहले इन पाबंदियों की वजह से कुछ उड़ानों में तकनीकी ठहराव लेना जरूरी हो गया था।" सीधी सेवाएं फिर से शुरू होने से, प्रभावित रूटों पर यात्रा के समय में पांच घंटे तक की कमी आने की उम्मीद है।


feature-top