PM मोदी ने आदिवासी कल्याण के लिए 3,000 करोड़ की परियोजनाओं का किया ऐलान

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 12-13 वर्षों में लगभग 50 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर आए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि देश अब नक्सलवाद और माओवादी आतंक से मुक्त हो गया है। प्रधानमंत्री ने इन दोनों बदलावों को बड़ी उपलब्धियां बताया, जिनका भारत के आदिवासी समुदायों के जीवन से गहरा संबंध है। 

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'जनजातीय गौरव दिवस' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मोदी ने कहा कि सरकार ने उन आदिवासी क्षेत्रों को प्राथमिकता दी है जो दशकों से बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहे हैं। साथ ही, उन्होंने 'पीएम-जनमन' (PM-JANMAN) योजना और 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' के लिए 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित की है।


feature-top