CJP का राष्ट्रीय विस्तार, 10 राज्यों में नियुक्त किए नए पदाधिकारी

feature-top

युवा नेतृत्व वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने देशभर में संगठन विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए 10 राज्यों और क्षेत्रों में नई समन्वय समितियों का गठन किया है। पार्टी ने उत्तर और पश्चिम जोन के लिए भी नए प्रभारियों की नियुक्ति की है। क्षितिज पगार को पश्चिम जोन और डॉ. विवेक सांगवान को उत्तर जोन का प्रभारी बनाया गया है।

नई समितियां उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर क्षेत्र में गठित की गई हैं। इनमें उत्तर प्रदेश में 16, महाराष्ट्र में 15 और झारखंड व पूर्वोत्तर क्षेत्र में 14-14 सदस्य शामिल हैं। पार्टी संस्थापक अभिजीत दीप्तके के नेतृत्व में CJP अब बेरोजगारी और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं जैसे मुद्दों पर अपने ऑनलाइन अभियानों से आगे बढ़कर जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने की तैयारी कर रही है।


feature-top