दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र

feature-top

। संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर 2026 के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार इस सत्र में महिला आरक्षण कानून को परिसीमन से जोड़ने वाले संविधान संशोधन विधेयक को प्राथमिकता दे सकती है।

प्रस्ताव के तहत लोकसभा की सीटों की संख्या मौजूदा 543 से बढ़ाकर 850 करने की योजना है, ताकि 2029 के आम चुनाव से पहले 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता तैयार किया जा सके। इस विधेयक को पारित कराने के लिए संसद में दो-तिहाई बहुमत जरूरी होगा।

वहीं, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव के आसार हैं। विपक्ष मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और SIR के विरोध का मुद्दा उठा सकता है। सत्र की अंतिम तारीखों पर अभी चर्चा जारी है।


feature-top