आज 16 नवंबर को मनाया जाएगा ऑडिट दिवस, CAG लॉन्च करेगा AI आधारित सिस्टम

feature-top

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की ओर से आज 16 नवंबर को ऑडिट दिवस मनाया जाएगा। नई दिल्ली के भारत मंडपम में CAG के. संजय मूर्ति की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के साथ देशभर में ऑडिट सप्ताह की शुरुआत होगी।

इस अवसर पर ऑडिट विभाग के लिए LLM 2.0, एंटरप्राइज AI रोडमैप और CAG HR मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल 2.0 लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, IIM मुंबई के सहयोग से विभागीय अधिकारियों के लिए नया एग्जीक्यूटिव MBA कार्यक्रम भी शुरू होगा। 17 नवंबर को 'पीपल, प्रोसेस एंड पार्टनरशिप' थीम पर अकाउंटेंट जनरल कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा।

गौरतलब है कि 16 नवंबर 1860 को सर एडवर्ड ड्रमंड ने भारत के पहले ऑडिटर जनरल के रूप में पदभार संभाला था। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में ऑडिट दिवस मनाया जाता है।


feature-top