यूपी चुनाव 2027: BJP ने 209 उम्मीदवारों की सूची की खबरों को बताया फर्जी

feature-top

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर BJP के 209 उम्मीदवारों की सूची जारी होने की खबरों को पार्टी ने पूरी तरह फर्जी और निराधार बताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि पार्टी में अभी टिकट चयन की प्रक्रिया शुरू ही नहीं हुई है।

पंकज चौधरी ने स्पष्ट किया कि उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया जिला और क्षेत्रीय स्तर से मिलने वाले सुझावों के बाद प्रदेश कोर कमेटी और अंत में केंद्रीय संसदीय बोर्ड की मंजूरी से पूरी होती है। BJP ने इन खबरों को पार्टी कार्यकर्ताओं में भ्रम फैलाने की सुनियोजित साजिश बताते हुए लोगों से अपुष्ट सूचनाओं पर भरोसा न करने की अपील की है।


feature-top