जय शाह लगातार दूसरी बार निर्विरोध चुने गए ICC के अध्यक्ष

feature-top

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) बोर्ड ने इंडोनेशिया के बाली में हुई अपनी बैठक में जय शाह की दूसरे कार्यकाल के लिए अध्यक्ष (चेयरमैन) के रूप में निर्विरोध पुनर्नियुक्ति की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। दिसंबर 2024 में सबसे युवा आईसीसी अध्यक्ष बने पूर्व बीसीसीआई सचिव शाह को बोर्ड के निदेशकों का सर्वसम्मति से समर्थन मिला है। अपने इस विस्तारित कार्यकाल के दौरान वे 2027 वनडे विश्व कप और 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट की ऐतिहासिक वापसी सहित खेल के वैश्विक विस्तार का नेतृत्व करेंगे।


feature-top