धमतरी : धान खरीदी शुरू होते ही प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 1,660 कट्टा अवैध धान जब्त

feature-top

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही धमतरी जिला प्रशासन ने अवैध धान के भंडारण और अंतर्राज्यीय परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीमों ने नगरी तहसील क्षेत्र के विभिन्न गोदामों व बनरौद चेकपोस्ट पर दबिश देकर बिना वैध दस्तावेजों के रखे और ओडिशा से लाए जा रहे कुल 1,660 कट्टा (बोरी) अवैध धान को जब्त किया है। वास्तविक किसानों को खरीदी का लाभ दिलाने और बिचौलियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से प्रशासन ने मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर पूरे जिले में निगरानी और जांच अभियान लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं।


feature-top