'भारत समिट' टिप्पणी विवाद : इटली नेता के खिलाफ FRRO पहुंची तेलंगाना BJP

feature-top

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई ने 'फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर' (FRRO) के पास एक शिकायत दर्ज कराई है। इसमें पिछले हफ्ते हैदराबाद में राज्य सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में 'पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट्स' (PES) के महासचिव जियाकोमो फिलिबेक की भागीदारी और उनके द्वारा की गई राजनीतिक टिप्पणियों की जांच की मांग की गई है। 

अपनी शिकायत में, तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने आरोप लगाया कि एक विदेशी राजनीतिक पदाधिकारी, फिलिबेक ने 14 नवंबर को 'भारत शिखर सम्मेलन' (भारत समिट) में "वोट चोर, गद्दी छोड़" का नारा लगाकर भारत की आंतरिक राजनीतिक चर्चा में दखल दिया है।


feature-top