तमिलनाडु : अश्लील' संदेश भेजने पर घिरे TVK विधायक, NCW ने लिया स्वतः संज्ञान

feature-top

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने तमिलनाडु के कल्लाकुरिची से तमिलागा वेट्री कड़गम (टीवीके) विधायक सी अरुल विग्नेश से संबंधित मामले का स्वत: संज्ञान लिया है, जिन पर पिछले महीने जिला कलेक्टर जे ई पद्मजा को अश्लील व्हाट्सएप संदेश भेजने का आरोप लगाया गया है।

NCW की अध्यक्ष विजया राहटकर ने कहा कि उन्होंने तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (DGP) के. शंकर को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने इन आरोपों की निष्पक्ष और तटस्थ जांच की मांग की है, जिसमें कलेक्टर द्वारा वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के सामने रखी गई बातों की जांच भी शामिल है।


feature-top