तमिलनाडु के मंत्री आधव अर्जुन और पत्नी डेजी मार्टिन 14 साल बाद होंगे अलग

feature-top

तमिलनाडु के मंत्री आधव अर्जुन और उनकी पत्नी डेजी मार्टिन ने 14 साल की शादी के बाद आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। डेजी ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों अब अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ेंगे, लेकिन अपने बच्चे की परवरिश मिलकर करेंगे। डेजी ने आधव के प्रति सम्मान जताते हुए परिवार की निजता बनाए रखने की अपील की है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तलाक की प्रक्रिया को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


feature-top