शिंदे गुट ने दिया उद्धव ठाकरे की शिवसेना को विलय का न्योता

feature-top

केंद्रीय मंत्री और शिवसेना नेता प्रताप जाधव ने कहा है कि यदि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) पार्टी संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व और मराठी अस्मिता के विचारों पर लौटती है, तो शिंदे गुट में उसका स्वागत है। उनके इस बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में दोनों शिवसेना गुटों के विलय की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए शिंदे गुट पर निशाना साधा है।


feature-top