रामोजी राव की जयंती अब आंध्र प्रदेश में राजकीय उत्सव के रूप में मनेगी

feature-top

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दिवंगत मीडिया कारोबारी रामोजी राव की जयंती को हर साल राजकीय उत्सव के रूप में मनाने की घोषणा की है। विजयवाड़ा में रामोजी एक्सीलेंस अवॉर्ड समारोह के दौरान यह ऐलान किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। नायडू ने पत्रकारिता, तेलुगु समाज और आंध्र प्रदेश के विकास में रामोजी राव के योगदान को याद करते हुए उन्हें कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।


feature-top