'वोट चोर, गद्दी छोड़' नारे पर बवाल, इतालवी नेता के खिलाफ BJP की शिकायत

feature-top

हैदराबाद में आयोजित भारत समिट के दौरान भारतीय राजनीति पर टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। तेलंगाना BJP ने इतालवी नेता और यूरोपियन सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव जियाकोमो फिलिबेक के खिलाफ FRRO और राज्य के DGP से शिकायत की है। BJP का आरोप है कि फिलिबेक ने 14 नवंबर को समिट में 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा लगाकर भारत के आंतरिक राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप किया और वीजा नियमों का उल्लंघन किया। पार्टी ने समिट के आयोजकों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। BJP ने राहुल गांधी और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से भी इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।


feature-top