रेड बुल को FSSAI का नया नोटिस, 7 दिन में बताना होगा क्यों लिखता है ‘एनर्जी ड्रिंक’

feature-top

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने रेड बुल को नया कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन में ‘एनर्जी ड्रिंक’ लेबल के इस्तेमाल पर जवाब मांगा है। नियामक ने पेय में चीनी की अधिक मात्रा और लेबल पर प्रतिदिन 500 ML से अधिक सेवन न करने की सलाह पर सवाल उठाए हैं। रेड बुल में प्रति 100 ML करीब 11 ग्राम चीनी होती है, यानी 500 ML में लगभग 55 ग्राम चीनी। FSSAI का कहना है कि ‘एनर्जी ड्रिंक’ शब्द उपभोक्ताओं को भ्रमित कर सकता है और कैफीन के उत्तेजक प्रभाव को पोषण से मिलने वाली ऊर्जा के रूप में पेश कर सकता है। इससे पहले जून 2026 में FSSAI ने रेड बुल समेत छह कंपनियों को इस श्रेणी के इस्तेमाल से रोकने का निर्देश दिया था। हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट ने सितंबर में रेड बुल के खिलाफ आदेश को सुनवाई का अवसर न दिए जाने के आधार पर रद्द कर दिया था।


feature-top