हैदराबाद : महिला अधिकारी के 8 ठिकानों पर ACB की बड़ी छापेमारी, ₹6.76 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त

feature-top

तेलंगाना के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मोइनाबाद नगर पालिका की टाउन प्लानिंग अधिकारी गुंडू वाणी के हैदराबाद, रंगा रेड्डी और महबूबनगर स्थित 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर ₹6.76 करोड़ की अघोषित संपत्ति का खुलासा किया है। तलाशी के दौरान अधिकारियों ने अट्टापुर में ₹2.45 करोड़ की एक तीन मंजिला इमारत, ₹63 लाख का एक फ्लैट, विभिन्न प्लॉट व कृषि भूमि के दस्तावेजों के साथ-साथ शेयरों में ₹1.30 करोड़ और एक वाइन शॉप में ₹50 लाख के निवेश का पता लगाया है।


feature-top