न्यायाधीश टिप्पणी मामला : TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता HC का कारण बताओ नोटिस

feature-top

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (MAITC) के सांसद अभिषेक बनर्जी को एक 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया। इसमें उनसे पूछा गया है कि उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणियों के लिए उन्हें उचित दंड क्यों न दिया जाए। 

यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है, जब बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार के सत्ता में आने के बाद अपनी सुरक्षा कम किए जाने से जुड़े एक मामले में न्यायपालिका द्वारा टालमटोल करने को लेकर उस पर निशाना साधा था। जस्टिस कृष्ण राव की पीठ ने कहा कि डायमंड हार्बर के सांसद की सोशल मीडिया पोस्ट “प्रथम दृष्टया न्याय प्रशासन में हस्तक्षेप के समान है।”


feature-top