फिलीपींस में PM मोदी ने सबसे पुराने गुरुद्वारे के पुनर्विकास की रखी आधारशिला

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के सबसे पुराने गुरुद्वारे का दौरा किया और इसके पुनर्विकास के लिए आधारशिला रखने के कार्यक्रम का नेतृत्व किया। फिलीपींस की तीन दिवसीय यात्रा पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मनीला में सौ साल से भी पुराने 'गुरुद्वारा खालसा दीवान' में जाकर वे "बहुत धन्य" महसूस कर रहे हैं।

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे, जिनमें सीनेटर फ्रांसिस जोसेफ एस्कुडेरो और मनीला शहर के मेयर फ्रांसिस्को इस्को मोरेनो शामिल थे। विदेश मंत्रालय (MEA) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "खालसा दीवान गुरुद्वारा एक सदी से भी अधिक समय से भारत और फिलीपींस के बीच जीवंत सांस्कृतिक और आपसी मानवीय संबंधों का प्रतीक रहा है।"


feature-top