SC के आदेश के खिलाफ दोषियों की जमानत को चुनौती देंगी बिलकीस बानो

feature-top

बिलकिस बानो ने कहा "मैं इस आदेश के खिलाफ लड़ूंगी। मुझे ऐसा करना ही होगा,"। उन्होंने 2002 में उनके साथ सामूहिक बलात्कार (गैंग-रेप) के दोषियों में से दो को सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने पर अपना "सदमा" और "अविश्वास" जताया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश को चुनौती देने का संकल्प लिया है।

अपने वकील के जरिए जारी एक बयान में, बानो - जो 2002 के गुजरात दंगों के दौरान एक भीड़ द्वारा सामूहिक बलात्कार का शिकार होने के समय सिर्फ 19 साल की थीं - ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश उनका पक्ष सुने बिना ही जारी कर दिया गया और उन्हें इसके बारे में प्रेस रिपोर्टों के जरिए पता चला। 


feature-top